Tuesday, 7 June 2022

राज्यसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के सभी उम्मीदवारों की विजय निश्चित। हॉर्स ट्रेडिंग की परम्परा है, बीजेपी की-- एनसीपी मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे।

राज्यसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के सभी उम्मीदवारों की विजय निश्चित। हॉर्स ट्रेडिंग की परम्परा है, बीजेपी की-- एनसीपी मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे।


मुंबई, आजाद श्रीवास्तव : बीजेपी की परम्परा रही है,हॉर्स ट्रेडिंग करने की,इसके बाबजूद राज्यसभा चुनाव में  महाविकास आघाड़ी के चारो उम्मीदवारों की जीत तय है।इस तरह का विश्वास महाराष्ट्र-एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने जताया है।

तपासे ने आगे कहा है,की महाविकस आघाड़ी की सरकार साल 2019 में सत्ता में आई..और तब से हमने संयुक्त रूप से हर चुनाव जीता है। अटल विश्वाश जताते हुए तपासे ने साफ कहा है,की बीजेपी खरीद-फरोख्त की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले,लेकिन राज्यसभा चुनाव में महाविकस आघाड़ी के चारों उम्मीदवार शत-प्रतिशत विजयी होंगे।

आगे महेश तपासे ने ये भी कहा है,की बीजेपी लंबे समय से महाविकास  आघाड़ी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार बुरी तरह उल्टे मुंह गिरी है। इस बार भी महाविकस आघड़ी की सरकार को अस्थिर करने के लिए जानबूझकर बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में अपनके सातवें उम्मीदवार को उतारा है..और हॉर्स ट्रेडिंग के जरिये विधायको को तोड़ने की कोशिश भी बीजेपी कर रही है,लेकिन वो कामयाब नही होंगे।

बीजेपी पर तंज कसते हुए महेश तपासे ने ये भी कहा है,की पहले भी बीजेपी की ओर से हर बार एक नई तारीख की घोषणा की जाती ,और महाविकस आघाड़ी की सरकार के गिरने का दावा करते रहे,लेकिन बीजेपी सभी दावों में पुरि तरह से फेल हुई।

तपासे ने आगे कहा है,की राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमने अपने सभी विधायकों को सुरक्षित कर लिया है,साथ ही बीजेपी की गतिविधियों पर भी हमारी कड़ी नजर है..उनके हर साजिश का मुकाबला करने को हम तैयार है।बीजेपी विधायको की खरीद-फरोख्त करने की पुरी कोशिश कर रही है,जिस पर राज्य प्रशासन बारीकी से नजर बनाए हुए है।

No comments:

Post a Comment

पिंपळेश्वर मंदिराची जमीन अखेर मंदिरालाच; मुख्यमंत्री फडणवीस यांची घोषणा !!

पिंपळेश्वर मंदिराची जमीन अखेर मंदिरालाच; मुख्यमंत्री फडणवीस यांची घोषणा !! डोंबिवली, संदीप शेंडगे : महसूल आणि उद्योग विभागाच्या ...