Thursday, 26 February 2026

राजस्थानी समाज द्वारा Thane Municipal Corporation की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शर्मिलाजी पिंपोलकर का भव्य स्वागत !

राजस्थानी समाज द्वारा Thane Municipal Corporation की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शर्मिलाजी पिंपोलकर का भव्य स्वागत !

ठाणे, प्रतिनिधी। राजस्थानी समाज की ओर से ठाणे महानगरपालिका की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शर्मिलाजी पिंपोलकर का गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. सुमन आर. अग्रवाल, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेंद्र कुमार तापडीया, थाना माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साबू, मंत्री श्री विनोद जाखोटिया, कोषाध्यक्ष श्री किरण सावर, श्री महावीर बहेती, युवा समिति के श्री रौनक तापडीया एवं सुप्रयास फाउंडेशन के श्री आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने महापौर का शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने महापौर महोदया को होली के शुभ अवसर पर 5 मार्च को Nehru Auditorium में आयोजित “हास्य कवि सम्मेलन” में ससम्मान आमंत्रित किया।

महापौर महोदया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के साथ सदैव मिलजुलकर कार्य करने एवं ठाणे के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहने की भावना व्यक्त की।

सौजन्य - वृत्त - डॉ. सुमन अग्रवाल 

No comments:

Post a Comment

जळगावच्या संगीता पाटील यांची कॅट वुमन विंगच्या राष्ट्रीय अध्यक्षपदी निवड !!

जळगावच्या संगीता पाटील यांची कॅट वुमन विंगच्या राष्ट्रीय अध्यक्षपदी निवड !! मुख्य राष्ट्रीय कार्यकारिणीच्या राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षपदी नि...