महाराष्ट्र कुर्मी समाज द्वारा धीरेंद्र शास्त्री के वक्तव्य का निषेध !!
महाराष्ट्र कुर्मी समाज ने नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में दिए गए वक्तव्य का कड़ा निषेध किया है। *छत्रपति शिवाजी महाराज केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव, स्वाभिमान और आदर्श शासन के प्रतीक हैं।* उनके बारे में किसी भी प्रकार की अनुचित, अपमानजनक या भ्रामक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है।
महाराष्ट्र कुर्मी समाज का मानना है कि ऐसे बयान समाज में अनावश्यक विवाद और असंतोष पैदा करते हैं, जो सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए हानिकारक है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि देश के महान इतिहासपुरुषों के प्रति सम्मानजनक भाषा और जिम्मेदार आचरण अपनाया जाए।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महाराष्ट्र कुर्मी समाज
*(अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा – महाराष्ट्र प्रदेश)*
सौजन्य/वृत्त - मा. संजय पाटील
अध्यक्ष - महाराष्ट्र कृर्मी समाज
+91 77450 48505
No comments:
Post a Comment